Posts

संगठन कहाँ गए अब??

Image
ये देश क्या था और क्या होता जा रहा है।महान भारत में कितने महान कारनामे हो रहे है। जब गरूर को चोट पहुंचती है तो सारे संगठन सड़क पर उतार आते है हमे ये चाहिए हमे वो चाहिए।लेकिन जब ...

अगले जन्म मुझे बेटी मत बनाना

Image
सब देख रही हूँ मैं,क्योकिं मेरी आत्मा अभी ज़िंदा है मेरे शारीर को तो रौंद डाला।लगातार आठ दिन तक कुरेद कुरेद कर मुझे पीड़ा देते रहे।उनकी रूह न काँपी मेरा बलात्कार करते वक़्त, क्...

भारत में ताला लगा दो लेकिन हत्याए तो मत करो।

हरिजन एक्ट के दुष्प्रयोग को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल गिरफ़्तारी पर क्या रोक लगा दी।बँट गया ये भारत। गुरुर तले दब गया।भारत बंद के नाम पर 2 अप्रैल को भयानक उत्पात मचाया गया।लोगों की दुकाने जला दी गयी मेहनत से खड़ी की गयी दुकानों को यूँ ही फूंक दिया।छोटे छोटे बच्चों पर तक वार किया गया,पुलिस चौकिया जला दी और पीट पीट कर युवकों की हत्याए कर दी गयी।आखिर कब तक चलेगा ये जाति के गुरुर का खेल।कब तक अपने घमंड में दूसरों की हत्याएं करते रहोगे।ग्वालियर में जिस युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गयी।क्या उस माँ को उसका बेटा वापस दे सकते हो। क्या मिला ये दंगा करके, अपनी संख्या की शक्ति का प्रदर्शन कर लिया।अपनी जाति के बारे में सभी ने सोचा लेकिन इस देश के बारें में किसी ने नही सोचा और यहां के लोगो और सार्वजानिक संपत्ति को तबाह करने चल पड़े। भारत को खतरा बाहरी देशो से कम इस देश के नागरिको से ज्यादा है।वे नागरिक जो समुदायों में इस कदर बंटे हुए है कि भारत को ही तबाह करने पर जुटे हुए है।लोकतंत्र की परिभाषा ही बदल गयी है जनता का जनता के लिए जनता द्वारा कुशासन। अब्राहिम लिंकन की आत्मा को बहुत ठेस पहुच रही...

लेखक भले मर जाये, पर लेखनी कभी नही मरती

Image
मेरी डायरी के हर पन्ने मे, उन पन्नों के हर शब्द में, मैं मरकर भी ज़िंदा रहूंगी। सरस्वती की सृजन्या बन कर उस पहले उपन्यास में, मैं मरकर भी ज़िंदा रहूंगी। बचपन की उन तस्वीरों में, उनसे जुड़ी हर याद में, मैं मरकर भी ज़िंदा रहूंगी। "गुड़िया" जैसे नाम से पापा की जुबान पर, मैं मरकर भी ज़िंदा रहूंगी। देह भले मर जाए पर, कुछ यादों के रूप में, मैं मरकर भी ज़िंदा रहूंगी। - शिवांगी पुरोहित In every page of my diary, In every word of those pages, I'll be alive even after I die. By becoming a creator In that first novel, I'll be alive even after I die. In those pictures of childhood, In every lost memory. I'll be alive even after I die. By the loving name "gudia" On the tongue of my father, I'll be alive even after I die. Even if the body dies, As a few memories, I'll be alive even after I die. - Shivangi Purohit

आखिर कब तक शिवराज का राज

Image
इस साल मप्र मे मुख्यमंत्री चुनाव है।वर्तमान मुख्यमंत्री जी लगातार तीन बार मप्र का चुनाव जीत चुके है।कहने को तो पिछले पंद्रह सालों में मप्र को चौहान जी ने बहुत कुछ दिया है।मप्र के विकास के लिए अपनी तरफ से सारी कोशिश की है।लेकिन फिर भी जनता के साथ भेदभाव पूर्ण रवैया रखने वाले मुख्यमंत्री जी जनता में अविश्वास जरूर पैदा कर गए। sc st की पदोन्नति रोकने का आदेश था लेकिन मुख्यमंत्री जी ने सभी की पदोन्नतियां रोक दी। इससे लगभग 30000 लोग हकदार होते हुए भी बिना प्रमोशन के रिटायर्ड हो गए। एक मुख्यमंत्री होते हुए भी वे वोट की राजनीति में इतने मशगूल है की आरक्षण के नाम पर पूरी जनता को ठगा जा रहा है। एक आम आदमी यह समझ सकता है की 15 साल में 3 बार प्रमोशन से एक व्यक्ति कहाँ से कहाँ पहुँच सकता है। लेकिन एक नेता यह नही समझ सकता उसे केवल वोट से मतलब है। माना की मप्र ने बहुत विकास कर लिया लेकिन नकारात्मक कार्यों के बारे में विचार करना ही पड़ेगा फिर चाहे कोई हमे विपक्ष कहे या किसी पार्टी का समर्थक। लेकिन ये बाते एक आम आदमी समझता है न की कोई राजनेता। आइये थोड़ी नजर डालते है मप्र इन हालातों पर।नेशनल क्राइम रिपोर...

अपने आप को श्रीदेवी का फैन मत कहो,तुम उस लायक नही

Image
श्रीदेवी जो की भारतीय फ़िल्म जगत की पहली लेडी सुपरस्टार कही जाती है।भारतीय सिनेमा को एक से एक बेहतरीन फ़िल्में देने वाली ये नायिका अब दुनिया छोड़ कर जा चुकी है।श्री देवी की म...

ये मात्र जीव नही है

पिछले 2 साल से सोशल मीडिया पर एक बूचड़खाने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे गायो को लटका कर धारदार औजार से उनकी हत्या की जा रही है।इस वीडियो के साथ भारी भरकम शब्दों में एक अपील क...