भारत अब वो भारत न रहा।।।

आप जानते है भारत महान क्यों है? स्वामी विवेकानंद कहते थे भारत की महानता का पहला कारण ये है की भारत ने दुनिया भर के शरणार्थियो को पनाह दी है।चाहे वो हिन्दू हो या मुस्लिम।या कोई अन्य धर्म।लेकिन आज वे ही लोग अपना अलग मुल्क बनाकर भारत के जवानो का सर कलम कर रहे है।और कोई कुछ नही कर पा रहा।न सरकार और न जनता।हमारे जवान जो हर परिस्थिति में देश की रखा के लिए अडिग खड़े रहते है।चाहे उबाल देने वाली गर्मी हो या जमा देने वाली ठण्ड हो या फिर आंधी तूफ़ान हो।हमारे सैनिक केवल दुश्मनो से नही लड़ते बल्कि इन सभी कठिनाइयों से लड़ते हुए हम लोगो की सुरक्षा के लिए खड़े रहते है।उन जवानों के सर काट दिए जा रहे है।आज वे ही लोग भारत का अस्तित्व खत्म करना चाहते है जो पहले खुद इस भारत का हिस्सा थे।पहले भारत हिंदुस्तान नही था।भारत हिंदुस्तान तब हुआ जब भारत का एक हिस्सा पाकिस्तान में बदल गया।क्या कोई कुछ नही कर सकता।अब कहाँ है वो बड़ी बड़ी बातें करने वाले राजनेता।अब धीरे धीरे सब समझ आने लगा है की जो देश के अंदर की समस्याये नही सुलझा सकते वो पाकिस्तान से क्या लड़ेंगे।यहाँ सैंकड़ो किसान फाँसी लगाकर जान देते है। यहाँ हर रोज़ देश की आबरू लुटती है।लेकिन ये बड़े बड़े राजनेता आपस में लड़ने में लगे रहते है एक दूसरे पर आरोप लगते रहते है। एक दूसरे के खिलाफ सबूत बटोरते रहते है। सारे क्राइम ब्रांच के अफसर बने हुए है।किसी को न इस देश की चिंता है।न यहाँ के लोगो की। सबको ज्यादा से ज्यादा वोट चाहिए। और लड़ने के लिए रोज़ नए मुद्दे चाहिए।अव वर्तमान स्थिति ऐसी हो गयी है की समस्याएं कम होने की बजाये उत्पन्न की जा रही है।
सच में भारत अब वो भारत न रहा।
                                          -शिवांगी पुरोहित

Comments

Popular posts from this blog

वृद्धाश्रम की आवश्यकता क्यों??

my 1st blog

माय लाइफ माय चॉइस