Posts

Showing posts from 2017

हाँ। ये मेरी ज़िन्दगी है जो लोगो को सरल लगती है।

Image
(इसे समझना हर किसी के बस की बात नही है) ये सभी तत्व उसकी जिंदगी के अभिन्न अंग है।साथ ही साथ रिश्तों के दायरे अक्सर उसको चूर चूर कर देते है।ऐसे रिश्ते जिनसे उसका वजूद हो।बिना उन रिश्तों के उस लड़की की कोई औकात न हो।वाह रे भगवान् क्या दुनिया बनाई है तूने।यहाँ चीत्कारें यदि पुरुष की हों तो आसमान भी उठा ले।लेकिन एक औरत की चीत्कार को जबान के बहार जाने की इज़ाज़त नही है।वो चीत्कार हमेशा कलेजे के अंदर दबी रहती है और आग की तरह धधकती रहती है।लेकिन जब संसार की जननी मुट्ठी भर पापियों से त्रस्ट होकर कुंठित होकर "मैं" को चुनती है तब वो चीत्कार बहार निकलती है और उस चीत्कार को दबाने का एक ही तरीका होता है कि उसके चरित्र पर ऊँगली उठा दो और उसके लिए वैश्या जैसी गाली का इस्तेमाल करो।यहाँ आकर भाई बहन, बाप बेटी जैसा रिश्ता कोई मायने नही रखता।ये रिश्ते जितने करीबी होते है उतना ही दर्द दे जाते है।फिर एक राज खुला की वो आत्महत्या क्यों करती है।वो अपना संसार बसाती है और बार बार खुद को मारती है।आखिर क्यों? वो समझ गयी क्योंकि उसंने वो महसूस कर लिया।उसने वो सब सह लिया जिसके कारण हर बार वो अपने बच्चों ...

क्या नारी सशक्तिकरण झूठ,फरेब को बढ़ावा दे रहा है।

Image
आज भारत जिस रफ़्तार से नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ रहा है ठीक उसी तरह इसका दुरूपयोग भी बढ़ता जा रहा है।आखिर क्या कारण है कि दहेज़ प्रताड़ना और बलात्कार संबंधी मामलों को सुलझाने में ...

पद्मावती पर इतना हंगामा क्यों???

Image
आज एक फ़िल्म पद्मावती के कारण पूरा भारत जाति विशेष में बँट गया है।आज ही सबको याद आया की कोई नारी हमारी आन बान और  शान है।जबकि रोज एक लड़की की आबरू लुटती है यहां। तो फिर क्यों लो...

जीकर देखो एक पीड़िता की ज़िन्दगी

Image
कभी कभी सोचती हूँ कि मैं खुशनसीब हूँ जो मेरे साथ बलात्कार नही हुआ।मुझे लोग पीड़िता नही कहते।मीडिया वाले मेरे मुँह में माइक घुसेड़ कर मेरा चेहरा धुंधला कर मुझसे ये नही पूछते की क्या हुआ था।मैं वो नही हूँ जिसके परिवार को सालों तक कोर्ट के चक्कर काटने है।वो डॉक्टर मुझे शक की निगाहों से नही देखता कि कहीं सहमति से तो नही हुआ।मैं वो नही हूँ जिसे महिला पुलिसकर्मी के आभाव में पुलिस वाले के सवालों का जबाब देने में असमंजस होता है।सोचती हूँ अच्छा है,मुझे देख मोहल्ले के लोग कानाफूसी नही करते।मेरे घरवाले मुझे कोसते नही कि - तू पैदा ही क्यों हुई थी। हाँ.. मैं वो नही हूँ, लेकिन वो हज़ारों लडकिया जिनके साथ बलात्कार हुआ उन्हें ये सब सहना पड़ता है।उन बलात्कारियो से मैं कहना चाहती हूँ कि एक बार जीकर देखो एक पीड़िता की ज़िन्दगी।एक बार महसूस करो उस परिवार का दर्द और उस बेटी का दर्द। भारत में प्रतिदिन 85 बलात्कार होते है और एक साल में संख्या कई हज़ारो की होती है जिनमे कई लडकिया जिन्हें या तो मार दिया जाता है या फिर वे खुद आत्महत्या कर लेती है।बाकी बची लडकिया जिल्लत भरी ज़िन्दगी जीती है।बहुत कम लडकिया ऐसी है जो वा...

बस थोडा सा त्याग और थोड़ी सी मिलनसारिता।

Image
आज कल सोशल मिडिया पर जहाँ देखो वहा आरक्षण विरोधी गला फाड़ फाड़ कर आरक्षण का विरोध कर रहे है।वे चाहते है की भारत आरक्षण मुक्त हो जाय।भारत का संविधान लागू होने से लेकर अब तक आरक्षण हर जगह व्याप्त है।लेकिन आरक्षण मिलता भी है तो केवल जातिगत बुनियाद पर।क्या ये जरूरी है की जिन्हें आरक्षण मिल रहा है वे योग्य है या वे गरीब है।अपितु आर्थिक रूप से सुदृण तो दलित भी है।आज क्या नही है आरक्षण प्राप्त लोगो के पास उनके पास घर है नोकरी है बच्चे अच्छे स्कूल कॉलेजों में पढ़ रहे है और क्या चाहिए।रहा सहा उन्हें मंदिरो में पुजारी बनना था तो वो भी बन गए लेकिन केवल भेदभाव की बुनियाद पर।पुजारी के रूप में एक दलित का स्थापित होना भेदभाव को वही ख़त्म कर देता है तो क्या अब आरक्षण बन्द कर देना चाहिए।हर एक सवर्ण यही चाहता है।लेकिन क्या किसी ने सोचा है की जिस प्रकार आरक्षण हटाना हमारा स्वार्थ है उसी प्रकार आरक्षण प्राप्त करना उन लोगो का स्वार्थ है।सरकार आरक्षण क्यों नही हटाती है?? वो इसीलिए नही  क्योकि दलितों के द्वारा प्राप्त होने वाले वोट कम हो जायेगे।बल्कि जो योग्य व्यक्ति सत्ता को अपने हाथ में लिए बैठा है उसे भार...

भारत में घटता शिक्षा का स्तर

Image
देखा जाए तो उच्चतर शिक्षा व्यवस्था के मामले में अमरीका और चीन के बाद तीसरे नंबर पर भारत का नाम आता है। लेकिन जहाँ तक गुणवत्ता की बात है दुनिया के शीर्ष 200 विश्वविद्यालयों मे...

सबका कारण शराब ही है

Image
भारत सरकार से 1 जुलाई 2017 को जीएसटी लागू किया जिसमे खाने पीने प्रत्येक चीज़ पर 4 से 12 प्रतिशत टैक्स लगाया गया। लेकिन शराब पर टैक्स नही लगाया गया फिर भी उसकी कीमतों में 15% की बढ़ोत्तरी हुई।ऐसा इसीलिए हुआ क्योकि शराब बनाने मे जिस कच्चे माल का उपयोग किया जाता है वो सभी gst के अंतर्गत है।कच्चे माल के रूप में उपयोग किये जाने वाले सामानों पर 15 से 28% तक टैक्स लगाया गया है।इससे हुआ ये की नव उत्पादित शराब महँगी हो गयी।लेकिन इस बात से खरीदने वाले को कोई फर्क नही पड़ा।चाहे उसके पास पैसे हो या न हो वो उधार लेकर भी शराब पियेगा।भारत में होने वाली घरेलु हिंसा की 90% घटनाएं शराब पीने वाले लोग करते है।शराब में पाये जाने वाले अल्कोहोल को ज्यादा मात्रा शारीर के लिए हानिकारक होती है।इससे आसपास के माहौल को भाँपने में शारीर गड़बड़ाने लगता है और सोचने समझने की क्षमता कमजोर पड़ जाती है।इंसान खुद को सभी झंझटों  से मुक्त समझने लगता है। डब्लू एच ओ की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में शराब पीने के कारण 33 लाख लोगो की मौत होती है।भारत की बात करें तो यहाँ प्रतिदिन 15 लोगो की मौत शराब पीने के कारण होती है।शराब संब...

ये हमारा ताज 👑 है...

Image
दुनिया के सात अजूबो में हमारे देश की एक धरोहर शामिल है जिस पर हमे गर्व होना चाहिए।लेकिन न जाने क्यों लोग उस धरोहर पर कीचड़ उछाल रहे है।कुछ दिनों से ताजमहल का नाम राजनेतओं से ...

ये है भारत के अन्नदाता के हालात

Image
भारत के विभिन्न राज्यो में किसान आंदोलन के बाद भी किसानो की परेशानियां ख़त्म होती नही दिख रही हैं।हजारों रुपयो का प्रीमियम भरने के बाद भी किसानो को मुआवज़ा नही मिल रहा है।यहाँ किसानो का कई करोड़ का बीमा अटका हुआ है और सरकार की ओर से अभी तक कोई सर्वे शुरू ही नही किया गया।कभी कम बारिश से खेतो में खड़ी धान सूख जाती है तो कभी बहुत ज्यादा बारिश से उड़द की फसल चौपट हो जाती है।फसल की ऐसी हालात से किसानो को मुनाफा क्या,लागत भी नही मिलती और सरकार से कोई मुआवज़ा भी नही मिलता।बात मप्र की करे तो यहाँ इस समय कुल 85 लाख छोटे बड़े किसान है।इसमें करीब 50 लाख किसानो पर 60 हज़ार करोड़ का क़र्ज़ है और अभी तक किसी का क़र्ज़ माफ़ नही किया गया है।वही उप्र में योगी सरकार ने पहले तो सितम्बर 2017 में किसानो के 1.5 लाख के कर्ज पर 1 पैसा माफ़ कर किसानो को असमंजस में डाल दिया और फिर जाने क्या हुआ की आचानक 9 अक्टूबर 2017 को किसानो के क़र्ज़ माफ़ी की घोषणा कर दी।उप्र के 12 लाख 61 हज़ार किसानो का 75% क़र्ज़ सरकार ने को-ओपरेटिव बैंक को चुकाया और 25% क़र्ज़ माफ़ कर दिया।साथ ही साथ किसानो के बंद किये गए खाते वापस खुलवा दिए गए।उप्र का नाम किसा...

सोशल मीडिया पर की गयी एक गलती बन सकती है अपराध।

Image
आज सोशल मीडिया हमारी ज़िन्दगी का एक अहम् हिस्सा बन गया है।हालात कुछ ऐसे है की हम 3-4 घंटे भूखे रह सकते है लेकिन सोशल मीडिया से दूर नही रह सकते।14 वर्ष के बच्चे से लेकर 75 साल के बुजुर...